17 दिसंबर 2024 - 10:28
फिलिस्तीन शरणार्थी शिविर पर हमला, 69 की मौत, सैंकड़ों घायल

ज़ायोनी सेना ने पिछले 24 घंटों में ग़ज़्ज़ा के रफह समेत कई इलाकों के रिफ्यूजी कैंप में भीषण हमला किया है जिसमें कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है

फिलिस्तीन और लेबनान समेत मिडिल ईस्ट में लम्बे समय से जनसंहार कर रहे अवैध राष्ट्र इस्राईल ने एक बार फिर सभी क़ानूनों की धज्जियाँ उड़ाते हुए शरणार्थी शिविर पर हमला किया जिसमे कम से कम 69 लोग घटनास्थल पर ही मारे गए जबकि सैंकड़ों घायल है। 

ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी हमलों में अब तक आधिकारिक हिसाब से कम से कम 45,000 लोग मारे गए हैं। ज़ायोनी सेना ने पिछले 24 घंटों में ग़ज़्ज़ा के रफह समेत कई इलाकों के रिफ्यूजी कैंप में भीषण हमला किया है जिसमें कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है जबकि सौकड़ों लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें पत्रकार और बचावकर्मी भी शामिल हैं।