सीरिया से बश्शार असद का शासन खत्म होते ही सीरिया इस्राईल की झोली मे जा गिरा है इस बात की पुष्टि एक बार फिर उस समय हुई जब ज़ायोनी सेना ने हेलिकॉप्टर ने दमिश्क के सैन्य अड्डे मे उतर कर 20 मिनट के बाद वापसी के लियए उड़ान भरी। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने सीरिया में एक सूत्र के हवाले से कहा कि ज़ायोनी शासन का एक सैन्य हेलीकॉप्टर सोमवार शाम दमिश्क के पास एक सैन्य अड्डे के पास उतरा और कुछ समय बाद वहां से चला गया।
स्पुतनिक के मुताबिक, इस हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद ज़ायोनी सेना के जवान सैन्य अड्डे में घुस गए और करीब 20 मिनट बाद वहां से निकले। इन सूत्रों ने बताया कि यहाँ से निकल कर ज़ायोनी शासन का हेलीकॉप्टर सीरिया के दक्षिण की ओर बढ़ गया।
इन सूत्रों ने ज़ायोनी सेना के हेलीकॉप्टर के उतरने का कारण नहीं बताया और ज़ायोनी मीडिया ने भी इस मुद्दे को स्पष्ट नहीं किया।