सूडान में सत्ता को लेकर सेना और आरएसएफ के बीच जारी घमासान मे आम नागरिक मौत का निवाला बन रहे हैं ।
सूडान में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ के बीच पिछले साल से जारी युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है। सूडान में जंग की वजह से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं, लाखों लोगों ने अपना घर गंवाया और विस्थापित हो गए हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है। करोड़ों लोग खाने के संकट से गुज़र रहे हैं।
रविवार को सूडान में एक बार फिर आरएसएफ के हमले का मामला सामने आया। सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशीर के एक मार्केट पर आरएसएफ ने ड्रोन अटैक करते हुए हड़कंप मचा दिया। कहा जा रहा है कि इस हमले मे 38 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या मे लोग घायल भी हुए हैं।