16 दिसंबर 2024 - 13:51
  प्रियंका गांधी ने इस्राईल पर निशाना साधा, फिलिस्तीन को खुला समर्थन

उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग में फिलिस्तीन लिखा हुआ है। इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं और उन्होंने सीधा मैसेज दिया है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची हैं। फिलिस्तीन को लेकर उन्होंने जो प्रेम दिखाया है वो यूं ही नहीं है। फिलिस्कोतीन को लेकर पूरी दुनिया के सेलेब्रेटी इस तरह के एक्ट के जरिए ज़ायोनी हमलों का सामना कर रहे लोगों विशेषकर बच्चों को लेकर अपना समर्थन दे रहे हैं। 

पहले भी फिलीस्तीन का समर्थन करती रही प्रियंका गांधी इस बार “Palestine” लिखे बैग को लेकर संसद पहुंची हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग में फिलिस्तीन लिखा हुआ है। इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं और उन्होंने सीधा मैसेज दिया है।

फिलिस्तीनी राजदूत से मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी गज्जा युद्ध में फिलिस्तीन के साथ खड़ी नजर आई । उन्होंने मीटिंग के दौरान गज़्ज़ा में चल रही ज़ायोनी सेना की कार्रवाइयों की निंदा की और क्षेत्र में हो रहे विनाश और तबाही के लिए दुख जताया। कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं हर उस मां के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिसने इस जंग में अपना बच्चा खोया है। साथ ही उन्होंने गज़्ज़ा में संकट को समाप्त करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी की भी आलोचना की।