तुर्की के विदेश मंत्री ने सीरिया में ईरान का स्थान लेने से इंकार करते हुए कहा कि हम सीरिया में ईरान के खली स्थान को भरने के प्रयास में नहीं है।
तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फ़िदान ने दावा किया कि सीरिया के राष्ट्रपति असद से विदेश से संपर्क साधा गया और उन्हें सीरिया की राजधानी छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने अल-अरबिया से कहा कि सीरियाई खुफिया अधिकारियों में से किसी ने भी भागने के बारे में हमसे संपर्क नहीं किया।
हाकन फ़िदान ने दावा किया कि असद की सरकार ने ईरान और रूस के साथ सत्ता साझा की, और दावा किया कि उन्होंने अंकारा ने , मॉस्को और तेहरान को 2015 के परिदृश्य को न दोहराने की आवश्यकता के बारे में सूचित किया था।
तुर्की के विदेश मंत्री के अनुसार, अंकारा सीरिया में एक लोकतांत्रिक नागरिक सरकार स्थापित करना चाहता है और इस संबंध में वह मदद करेगा। तुर्की के मंत्री ने कहा कि सीरिया मामले को लेकर तुर्की उच्चतम स्तर पर सऊदी अरब के साथ समन्वय कर रहा है।