मौलाना कल्बे जवाद ने पाकिस्तान मे शिया समुदाय पर तकफीरी आतंकी गुटों के लगातार हमले और वहाँ के गंभीर हालात पर चिंता जताते हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पाकिस्तान के खिलाफ मौलाना ने जमकर ग़ुस्सा निकालते हुए कहा कि उसे आतंकी देश घोषित किया जाए। लखनऊ के एतेहासिक छोटा इमामबाड़ा में इस संबंध मे कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व मौलाना कल्बे जवाद ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह संयुक्त राष्ट्र संघ में दबाव बनाए कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार न हो। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान को आतंकवादी देश करार दिया जाए। बांग्लादेश मे हिन्दू उत्पीड़न की तथाकथित खबरोंपर भी उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर बांगलादेश में अत्याचार नहीं रुकते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौलाना जवाद ने कहा कि "अगर बांग्लादेश अपने तरीके में सुधार नहीं करता है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
15 दिसंबर 2024 - 10:43
समाचार कोड: 1513839
अगर बांगलादेश में अत्याचार नहीं रुकते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौलाना जवाद ने कहा कि "अगर बांग्लादेश अपने तरीके में सुधार नहीं करता है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।