15 दिसंबर 2024 - 09:59
इस्राईल से टकराव नहीं चाहते, ईरान से कोई मुश्किल नहीं

इस्राईल के पास सीरिया में प्रवेश करने का कोई औचित्य नहीं है; इस्राईल ने सीरिया में प्रवेश करने के लिए ईरान की उपस्थिति को एक बहाने के रूप में इस्तेमाल किया और हम इस्राईल के साथ संघर्ष में नहीं पड़ना चाहते हैं।

अमेरिका तुर्की और इस्राईल के खुल्लम खुल्ला सहयोग से सीरिया की सत्ता पर क़ब्ज़ा जमाने वलए तकफ़ीरी आतंकी गठबंधन तहरीरुश-शाम के मुखिया अल जौलानी ने कहा कि हमे इस्राईल से कोई टकराव नहीं चाहिए। 

अल जज़ीरा नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, तहरीरुश-शाम सशस्त्र समूह के कमांडर "अबू मोहम्मद अल-जोलानी" ने कहा: "हमारे पास असद की सरकार द्वारा लागू विनाश से निपटने के लिए नियमित योजनाएँ हैं, और इदलिब प्रांत में हमने जो हासिल किया है, दमिश्क उस से बहुत पीछे है।

अपने भाषण के एक भाग में उन्होंने कहा: हमें ईरानी समाज से कोई दुश्मनी नहीं है; अब, ईरानियों के जाने के बाद, सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप का कोई तर्क नहीं है, और इस्राईल के पास सीरिया में प्रवेश करने का कोई औचित्य नहीं है; इस्राईल ने सीरिया में प्रवेश करने के लिए ईरान की उपस्थिति को एक बहाने के रूप में इस्तेमाल किया और हम इस्राईल के साथ संघर्ष में नहीं पड़ना चाहते हैं। आतंकी कमांडर ने कहा कि हमने रूसियों को सीरियाई लोगों के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार करने का अवसर दिया।