सीरिया को लेकर 2011 से एक ही योजना पर काम करने वाले अमेरिका इस्राईल और उसके घटक सीरिया में जारी घटनाक्रम के बीच लगातरा बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में इस्राईल ने अपने निकट सहयोगी जॉर्डन से इस मुद्दे पर अहम् मुलाक़ात की।
हिब्रू भाषी "वाला" वेबसाइट ने लिखा कि इस्राईल और जॉर्डन ने सीरिया की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने और सीरिया में सुरक्षा स्थिति के संबंध में दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए गुप्त बैठकें कीं।
इस वेबसाइट के अनुसार, जॉर्डन अवैध ज़ायोनी राष्ट्र और आतंकी समूहों के बीच मुख्य मध्यस्थ है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, शबाक सेवा के प्रमुख और और ज़ायोनी शासन के कुछ सेना प्रमुखों ने जॉर्डन के इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख अहमद हुस्नी के साथ-साथ इस देश के कुछ सैन्य कमांडरों के साथ मुलाकात की।