11 दिसंबर 2024 - 19:33
 इस्राईल के युद्धोन्माद और विस्तारवाद को रोकने के लिए क्षेत्रीय गठबंधन की ज़रूरत

ज़ायोनी शासन ने सीरिया में लगभग सभी रक्षा और नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है। इस शासन ने 1974 के समझौते और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 350 का उल्लंघन करके सीरिया के एक बड़े भूभाग पर भी कब्जा कर लिया है।

 ईरान ने अवैध राष्ट्र की युद्धोन्मादी नीतियों और इस्लामी देशों पर आक्रमकता और विनाश को रोकने के लिए तत्काल क्षेत्रीय देशों के गठबंधन की ज़रूरत पर बल दिया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने लिखा, सीरिया में ज़ायोनी शासन की आक्रामकता को रोकने और आगे के विनाश को थामने के लिए क्षेत्रीय देशों की तत्काल और प्रभावी लामबंदी आवश्यक है।

ज़ायोनी शासन ने सीरिया में लगभग सभी रक्षा और नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है। इस शासन ने 1974 के समझौते और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 350 का उल्लंघन करके सीरिया के एक बड़े भूभाग पर भी कब्जा कर लिया है। इस बीच, किसी भी अवैध आक्रमण को रोकने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अमेरिकी बाधा के कारण मूकदर्शक बना हुआ है।