11 दिसंबर 2024 - 19:17
  सूडान में भीषण संघर्ष, 65 लोगों की मौत, कई घायल

ताज़ा मामले में खार्तूम के उत्तर में ओमडुरमैन शहर में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के एक हमले में कम से कम 65 नागरिक मारे जाने की पुष्टि हुई है।

सूडान में जारी आंतरिक संकट भयावह रूप लेता जा रहा है। सूडान पिछले एक साल से विनाशकारी संघर्ष की चपेट में है। यहां अर्धसैनिक बल  रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स (आरएसएफ) और वहां की सेना आमने-सामने हैं। राजधानी खार्तूम में लगभग सभी जगहों पर लगातार झडपें जारी हैं। दोनों पक्षों के द्वारा राजधानी खार्तूम के अलग-अलग हिस्सों पर कंट्रोल स्थापित करने का दावा किया जा रहा है। इस संघर्ष में अब तक 27,120 नागरिकों के मरने की खबर है। 

ताज़ा मामले में खार्तूम के उत्तर में ओमडुरमैन शहर में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के एक हमले में कम से कम 65 नागरिक मारे जाने की पुष्टि हुई है।