अल मयादीन की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध और ज़ायोनी सरकार के बीच कैदियों की अदला-बदली के लिए बातचीत तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
ज़ायोनी चैनल 13 ने इस संबंध में कहा है कि फिलिस्तीनी संगठन हमास कतर के माध्यम से ज़ायोनी सरकार के साथ कैदी विनिमय समझौते पर सहमत हो गया है। दूसरी ओर, कुछ सूत्रों ने कहा है कि हमास और तल अवीव के बीच कैदी विनिमय समझौते पर जल्द ही औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे। हमास और ज़ायोनी सरकार ने समझौते के बारे में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।