10 दिसंबर 2024 - 19:46
इस्राईल की सीरिया के गुटों को धमकी, हमारे विरुद्ध जाने का सोच तो अंजाम बुरा होगा

ज़ायोनी युद्ध मंत्री ने कहा हम "इस्लामी आतंकवादी शासन" को इस्राईल के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति नहीं देंगे। हमारी नौसेना ने कल रात सीरियाई नौसैनिक बेड़े को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।

सीरिया मे तुर्की अमेरिका और इस्राईल के सहयोग से असद का तख्त पलटने वाले गुटों को ज़ायोनी युद्ध मंत्री इसराइल काट्ज़ ने खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी ने इस्राईल के विरुद्ध प्रतिरोध का रास्ता अपनाया तो उसका अंजाम बुरा होगा। 

ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री इसराइल काट्ज़ ने इस संबंध में कहा: मैं "विद्रोहियों" के नेताओं को चेतावनी देता हूं कि जो कोई भी असद के रास्ते पर चलेगा उसे भी ऐसा ही अंजाम भुगतना पड़ेगा।

काट्ज़ ने दावा किया: हम "इस्लामी आतंकवादी शासन" को इज़राइल के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति नहीं देंगे। ज़ायोनी युद्ध मंत्री ने कहा कि हमारी नौसेना ने कल रात सीरियाई नौसैनिक बेड़े को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।