अहले बैत अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया से असद शासन के पतन के बाद सीरिया पर अवैध राष्ट्र के बर्बर हमलों आओर गोलं पर तल अवीव के दावों पर पहली बार दमिश्क ने प्रतिक्रिया दी है। सीरियाई संसद के अध्यक्ष हम्मौदा यूसुफ सब्बाग ने कहा है कि मक़बूज़ा गोलान के संबंध में ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दावे महत्वहीन हैं।
उन्होंने कहा गोलान सीरियाई क्षेत्र का एक हिस्सा है। बता दें कि कल, नेतन्याहू ने दावा किया था कि ज़ायोनी शासन ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र का चेहरा बदल दिया है और सीरियाई गोलान हाइट्स पर कब्ज़ा हमेशा के लिए अवैध राष्ट्र की भूमि का हिस्सा बना रहेगा। सीरिया के आंतरिक घटनाक्रम के संबंध में, सब्बाग ने कहा कि संसद नए सीरियाई अधिकारियों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाती है और खुद को लोगों का सेवक मानती है। हमने अभी तक नए अधिकारियों से संपर्क नहीं किया है।