अवैध राष्ट्र इस्राईल ने सीरिया मे असद शासन के पतन के साथ ही अपनी सीमाओं के विस्तार को तेज़ कर दिया साथ ही सीरिया लेबनान और ग़ज़्ज़ा पर हमले तेज़ कर दिए । ग़ज़्ज़ा पर अवैध राष्ट्र के ताज़ा हमलों मे कम से कम 60 लोग मारे गए जबकि सैंकड़ों घायल हो गए हैं।
इस बीच, ग़ज़्ज़ा पट्टी के केंद्र में अल-मगाजी शिविर में एक घर पर हुए हमले में कई अन्य फिलिस्तीनी भी शहीद और घायल हो गए, ग़ज़्ज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर, 2023 से ज़ायोनी आक्रमण की शुरुआत के बाद से ग़ज़्ज़ा में अब तक 44,758 शहीद और 106,134 घायल हुए हैं।
ज़ायोनी शासन के हवाई हमलों के साथ-साथ, अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तर में स्थित जबालिया शिविर के पश्चिम में बुनियादी ढांचे और आवासीय क्षेत्रों को नष्ट करना जारी रखा।