9 दिसंबर 2024 - 09:30
सीरिया के दो शहरों पर इस्राईल का कब्जा, जौलानी ने ईरान को आंखे दिखाई, तल अवीव पर चुप्पी

ज़ायोनी सेना ने कुनैत्रा प्रांत के बास और हज़र शहर पर कब्जा करते हुए तेजी से दरआ की ओर कदम बढ़ दिए हैं। वहीं जौलानी ने अपने पहले भाषण मे ईरान और हिज़्बुल्लाह के खिलाफ तो जमकर जहर उगला लेकिन इस्राईल के मुद्दे पर खामोश रहा।

सीरिया से असद के भागने के साथ ही दमिश्क पर तुर्की अमेरिका आओर ज़ायोनी लॉबी समर्थित आतंकी गुट तहरीरूश् शाम का कब्जा हो गया। असद के शासन के खत्म होते ही इस्राईल ने मौके का फायदा उठाते हुए सीरिया के दो महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा कर लिया है। 

ज़ायोनी सेना ने कुनैत्रा प्रांत के बास और हज़र शहर पर कब्जा करते हुए तेजी से दरआ की ओर कदम बढ़ दिए हैं। वहीं तकफीरी आतंकी गुट के सरग़ना जौलानी ने अपने पहले भाषण मे ईरान और हिज़्बुल्लाह के खिलाफ तो जमकर जहर उगला लेकिन इस्राईल के मुद्दे पर खामोश रहा।