सीरिया में असद के शासन के पतन के साथ ही सीरिया के भविष्य को लेकर सवाल गहराने लगे हैं। गोलान हाइट्स पर इस्राईल की गतिविधियों को देखकर आशंका जताई जा रही है की अवैध राष्ट्र इस्राईल इस पोरे इलाक़े को अपने नियंत्रण में ले सकता है और उसके टैंक्स सीरिया की सीमा के काफी अंदर तक आ भी गए हैं।
ज़ायोनी सेना रेडियो ने घोषणा की है कि सेना ने सीमा के पास सीरिया के कुनैत्रा में बफर ज़ोन में अपना सैन्य अभियान शुरू किया है। हिब्रू चैनल 12 ने बताया कि "ज़ायोनी" सेना "कुनैत्रा" के सामने बफर जोन में नई स्थिति अपना रही है और सीमा पर आने से रोकने के लिए तोपखाने से गोलीबारी कर रही है।
जबकि ज़ायोनी वेबसाइट "वाला" ने अनुमान लगाया कि "सीरिया वर्तमान घटनाओं की साये में एक भौगोलिक और राजनीतिक विभाजन का गवाह बनेगा"।