7 दिसंबर 2024 - 15:57
सीरिया की अखंडता बाक़ी रहे, सत्ता और वैध विपक्ष में वार्ता ज़रूरी

अस्ताना प्रक्रिया की त्रिपक्षीय बैठक कतर के दोहा में आयोजित की गयी जिसमें ईरान, रूस और तुर्की के विदेश मंत्रियों सय्यद अब्बास अराकची, सर्गेई लावरोव और हाकान फ़िदान ने हिस्सा लिया।

सीरिया संकट पर दोहा में जारी बातचीत में सीरिया की अखंडता पर ज़ोर देते हुए सीरिया और वैधानिक विपक्ष के बीच बातचीत शुरू करने की ज़रूरत पर बल दिया गया है। 

बता दें कि अस्ताना प्रक्रिया की त्रिपक्षीय बैठक कतर के दोहा में आयोजित की गयी जिसमें ईरान, रूस और तुर्की के विदेश मंत्रियों सय्यद अब्बास अराकची, सर्गेई लावरोव और हाकान फ़िदान ने हिस्सा लिया। 

इस बैठक के बाद बात करते हुए ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि आज तुर्की और रूस के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में अस्ताना प्रक्रिया पर हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई और बैठक के अंत में सीरियाई मामलों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि भी शामिल हुए।