ईरान ने अमेरिका और उसके घटक यूरोप के कड़ी विरोध के बीच आज अंतरिक्ष मे एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अमेरिका की अगुआई मे ईरान का पश्चिमी देश काफी समय से विरोध कर रहे हैं, इसके बाद भी उसने आज अपने सफल प्रक्षेपण करने की घोषणा की है। यह प्रक्षेपण ईरान के सिमनान प्रांत में स्थित इमाम खुमैनी स्पेसपोर्ट से किया गया। ईरान ने व्हीकल सिमुर्ग के पेलोड का वजन पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा रखा है।
ईरान ने हाल के वर्षों में 15 से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च की है जिनमें से कुछ सैटेलाइट रूस के सहयोग से लांच की गई हैं। आधिकारिक तौर पर ईरान इन लॉन्च का मकसद कृषि और रिसर्च जैसे नागरिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बताता है, हालांकि पश्चिमी विशेषज्ञ इसके पीछे छिपे सैन्य प्रयास होने का दावा करते हैं।