साम्राज्यवादी आतंक का सामना कर रहे सीरिया मे तकफीरी आतंकी समूह तहरीरुश्-शाम जिसे अतीत मे अल कायदा और फिर नुसरह फ्रंट के नाम से जाना जाता था के आतंकी सीरिया के एक दूसरे बड़े शहर हमाह मे घुसपैठ करने मे सफल रहे ।
आतंकवादी हमाह शहर की उत्तरपूर्वी गेट से शहर के अंदर घुसे और इस शहर के उत्तरपूर्वी इलाकों में घुसने के बाद वे हमाह शहर के बाकी इलाकों में आगे बढ़ रहे हैं।
सीरियाई सशस्त्र बलों के जनरल कमांड ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पिछले कुछ घंटों के दौरान सीरियाई सेना और आतंकवादी समूहों के बीच संघर्ष तेज होने के साथ, भारी जानी नुकसान उठाने के बावजूद, ये समूह बड़ी संख्या में घुसपैठ करने में सक्षम रहा।
इस बयान में कहा गया है कि हमाह शहर के नागरिकों की जान बचाने और शहरी संघर्षों में उन्हें नुकसान से बचाने के लिए सीरियाई सेना ने खुद को इस शहर के बाहर निकलने का फैसला किया है।