6 दिसंबर 2024 - 11:33
मथुरा शाही मस्जिद मे जलाभिषेक की कोशिश, उपद्रवी गिरफ्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर शाही ईदगाह पहुंचने वाली थी, उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश भर मे एतेहासिक मस्जिदों के खिलाफ सुनियोजित साजिश के तहत जराइ मुहिम के बीच मथुरा की शाही ईदगाह पर जल अभिषेक की कोशिश करती हुई हिंदू नेत्री को गिरफ्तार करने की खबर है। 

बाबरी मस्जिद की शहादत की 32वीं बरसी के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में शाही ईदगाह के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मथुरा शहर के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि इलाके को चार जोन में बांटा गया है और संवेदनशील जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इस बीच हिंदू नेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो जलाभिषेक के लिए शाही ईदगाह जाने की कोशिश कर रही थी। अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर शाही ईदगाह पहुंचने वाली थी, उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।