6 दिसंबर 2024 - 11:14
 अल्लाह नहीं जय श्रीराम बोल, मासूम बच्चों की बर्बरता से पिटाई

मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से है, जहां एक बदमाश तीन छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से मारता नजर आ रहा है। बदमाश बच्चों को भद्दी गालियां देते हुए पीट रहा है। साथ ही उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए कह रहा है।

देश भर में हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से धर्म के नाम पर नफरत की घटनाएं बढ़ती जा रही है। धर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। धर्म का नाम लेकर हिन्दुत्ववदी संगठन लगातार इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से आ रहा है, जहां एक बदमाश तीन छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से मारता नजर आ रहा है। बदमाश बच्चों को भद्दी गालियां देते हुए पीट रहा है। साथ ही उन्हें जय श्री राम बोलने के लिए कह रहा है। 

वायरल वीडियो में बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आपका दिल पसीज जाएगा, लेकिन इस आतंकी पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।