सीरिया में एक बार फिर तुर्की, इस्राईल और अमेरिका के खुल्लम खुल्ला समर्थन से तकफ़ीरी आतंकवादी गुट क़त्ले आम मचाते हुए सीरिया में तख्तापलट की अपनी मुहिम में जुटे हुए हैं और इस काम में इन आतंकी गुटों के समर्थन के लिए कम से कम 17 देशों की खुफिया एजेंसियां लगी हुई हैं।
इराकी समूहों के एक करीबी सूत्र ने रिपोर्ट देते हुए कहा कि आतंकी गुट HTS हैयते तहरीरुश-शाम का समर्थन करने के लिए सीरिया में 17 पश्चिमी खुफिया एजेंसियों की उपस्थिति का पता लगाया गया है।
इस सूत्र ने बगदाद टुडे से बात करते हुए कहा कि पश्चिमी देशों की खुफिया सर्विस के अधिकारियों ने ड्रोन का उपयोग करने के लिए कम से कम पांच अलग अलग ठिकानों पर इन आतंकवादी समूहों को प्रशिक्षित किया, इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य अलेप्पो और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण सुरक्षा और सैन्य ठिकानों पर हमला करने के साथ साथ वरिष्ठ नेताओं की हत्या है।