4 दिसंबर 2024 - 15:04
  दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम की बंग्लादेश सरकार से मांग

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने बांग्लादेश सरकार की आलोचना करते हुए इस हिंसा को फौरन रोकने की मांग की है।

दिल्ली की शाही  जामा मस्जिद के इमाम ने बांग्लादेश में तथाकथित हिन्दू उत्पीड़न की ख़बरों के बीच सरकार से अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा की अपील की है। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे तथाकथित अत्याचार को लेकर मोहम्मद युनूस की अगुआई वाली अंतरिम सरकार की आलोचना हो रही है, इसके बावजूद हिंदू समुदाय के खिलाफ  हिंसा के मामले की ख़बरें सामने आ रही हैं।

इस बीच, दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने बांग्लादेश सरकार की आलोचना करते हुए इस हिंसा को फौरन रोकने की मांग की है। 

शाही इमाम बुखारी ने बांग्लादेश सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते हमेशा गहरे और सहयोगात्मक रहे हैं लेकिन, बांग्लादेश में मौजूदा हालात अच्छे नहीं, विशेष कर वहां के अल्पसंख्यक समुदायक के खिलाफ लगातार घटनाए हो रही हैं।