भारत ने अवैध राष्ट्र इस्राईल को ज़ोर का झटका देते हुए फिलिस्तीन और सीरिया के हक़ में मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिलिस्तीन के पक्ष में वोटिंग करते हुए सीरिया के गोलान हाइट्स से भी इस्राईल के पीछे हटने का समर्थन किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन और सीरिया को लेकर आए दो अलग-अलग प्रस्तावों का भारत ने समर्थन किया है। सेनेगल की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में पूर्वी यरुशलम सहित 1967 से कब्जाए गए फिलिस्तीनी क्षेत्र से अवैध ज़ायोनी राष्ट्र से वापस जाने की अपील की गई गई है। सेनेगल की ओर से प्रस्तुत ‘फिलिस्तीन मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान’ के प्रस्ताव को 193 सदस्यीय महासभा में भारी बहुमत से स्वीकार कर लिया गया। प्रस्ताव का समर्थन करने वाले 157 देशों में भारत भी शामिल रहा, जबकि 8 सदस्य देशों – अर्जेंटीना, हंगरी, अवैध राष्ट्र इस्राईल, माइक्रोनेशिया, नाउरू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी और अमेरिका ने इसके खिलाफ मतदान किया., वहीं कैमरून, चेकिया, इक्वाडोर, जॉर्जिया, पैराग्वे, यूक्रेन और उरुग्वे ने इस प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
4 दिसंबर 2024 - 14:42
समाचार कोड: 1510996
संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन और सीरिया को लेकर आए दो अलग-अलग प्रस्तावों का भारत ने समर्थन किया है। सेनेगल की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में पूर्वी यरुशलम सहित 1967 से कब्जाए गए फिलिस्तीनी क्षेत्र से अवैध ज़ायोनी राष्ट्र से वापस जाने की अपील की गई गई है।