4 दिसंबर 2024 - 14:38
   नामीबिया ने इतिहास रचा, देश को मिली पहली महिला राष्ट्रपति

नदैतवाह फिलहाल देश की उपराष्ट्रपति हैं और लंबे समय से राजनीति में हैं। उन्होंने 1960 के दशक में SWAPO पार्टी ज्वाइन की थी।

अफ्रीका के देश नामीबिया ने इतिहास रचते हुए देश की कमान पहली बार किसी महिलाके हाथों सौंपने का निर्णय लिया है। 

इस देश के इतिहास में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति के तौर पर चुनी गई है। नेटुम्बो नंदी नदैतवाह ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए ये इतिहास रचा है। नदैतवाह फिलहाल देश की उपराष्ट्रपति हैं और लंबे समय से राजनीति में हैं। उन्होंने 1960 के दशक में SWAPO पार्टी ज्वाइन की थी। 

नामीबिया की आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली नंदी-नदैतवाह अब नामीबिया की पाँचवीं राष्ट्रपति होंगी। नामीबिया को साउथ अफ्रीका के शासन से 1990 में आजादी मिली थी। नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद से ही नंदी नैदतवाह सांसद हैं। अभी फिलहाल वो उपराष्ट्रपति हैं। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने कई अहम मंत्रलयों को संभाला है।