3 दिसंबर 2024 - 13:30
हमाह पर सीरियन सेना का भरपूर नियंत्रण, आतंकवादियों को मार भगाया

"हमाह" के उत्तर और उसके पूर्व में सीरियाई सेना की लड़ाई के बाद हमाह के साथ-साथ "सलमिया" शहर में भी शांति स्थापित हो गई और कुछ दिनों तक आतंकवादियों की वापसी से उपजा भय भी दूर हो गया।

सीरियन सेना ने हमाह में व्यापक सैन्य अभियान शुरू करते हुए इस क्षेत्र को आतंकियों से पूरी तरह मुक्त करा लिया है इसी के साथ पिछले कई दिन से शहर में जारी भय और दहशत का माहौल भी ख़त्म हो गया है। 

"हमाह" के उत्तर और उसके पूर्व में सीरियाई सेना की लड़ाई के बाद हमाह के साथ-साथ "सलमिया" शहर में भी शांति स्थापित हो गई और कुछ दिनों तक आतंकवादियों की वापसी से उपजा भय भी दूर हो गया।

सल्मिया नगर परिषद के प्रमुख साहद ज़िदान ने अल-आलम संवाददाता से बात करते हुए कहा कि "शहर सुरक्षित और शांतिपूर्ण है। लोगों में कुछ डर था, जो सीरियाई अरब सेना की जीत की खबर सुनकर दूर हो गया।