2 दिसंबर 2024 - 14:57
पुतिन और पीज़िशकियान  ने सीरिया संकट पर की चर्चा

इस बातचीत में मसूद पीज़िशकियान और पुतिन ने इस देश की संवैधानिक व्यवस्था और क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने के लिए सीरिया सरकार को बिना शर्त समर्थन पर जोर दिया।

सीरिया मे ज़ायोनी तकफीरी गठजोड़ के नए फित्ने के बीच रूस और ईरान ने सीरिया मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस खतरे से निपटने पर जोर दिया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पीज़िशकियान ने इस मुद्दे पर फोन पर चर्चा की। इस फोन कॉल में ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों का मुख्य ध्यान सीरिया की गंभीर स्थिति पर था।

इस रिपोर्ट के अनुसार, ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने सीरिया की संप्रभुता, राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से आतंकवादी समूहों और गिरोहों की व्यापक आक्रामकता पर गंभीर चर्चा की। 
इस बातचीत में मसूद पीज़िशकियान और पुतिन ने इस देश की संवैधानिक व्यवस्था और क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने के लिए सीरिया सरकार को बिना शर्त समर्थन पर जोर दिया।