2 दिसंबर 2024 - 14:04
वक़्फ़ बिल को लेकर हंगामा, केंद्र सरकार पर जमकर बरसी ममता बनर्जी

इस वक्फ संशोधन विधेयक के नाम पर एक ही धर्म को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है, क्या आप दीगर हिंदू मंदिर न्यासों या फिर चर्च की संपत्तियों के साथ भी ऐसा करने की हिम्मत करेंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक़्फ़ बिल को लेकर केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। ममता ने कहा कि केंद्र ने वक्फ विधेयक पर हमसे राय मशवरा नहीं किया। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं देने को लेकर भी बीजेपी की निंदा की। 

विधेयक के खिलाफ एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधानसभा में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र ने इस विषय पर राज्य सरकारों की अनदेखी की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जेपीसी में, विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने इसका बहिष्कार किया। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि कि मुसलमानों को निशाना बनाते हुए “विभाजनकारी एजेंडा” को आगे बढ़ाता है। ममता ने कहा कि  इस वक्फ संशोधन विधेयक के नाम पर एक ही धर्म को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है, क्या आप दीगर हिंदू मंदिर न्यासों या फिर चर्च की संपत्तियों के साथ भी ऐसा करने की हिम्मत करेंगे।  इसका जवाब है नहीं। लेकिन, एक खास समुदाय को निशाना बनाना आपके विभाजनकारी एजेंडा है।