भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय फिलिस्तीन दिवस के मौके पर कहा है कि भारत हमेशा ही फिलिस्तीन के विकास के लिए उसके साथ रहेगा।
पीएम मोदी ने अपने लेटर मे कहा, कि "हम फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता के लिए इंटरनेशनल डे का जश्न मना रहे हैं। मैं फिलिस्तीन के लोगों के डेवलेपमेंट के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराता हूं। फिलिस्तीनी लोगों की ख्वाहिशों को पूरा करने में भारत दृढ़ता के साथ खड़ा है। भारत हमेशा फिलिस्तीनी लोगों के डेवलेपमेंट में हिस्सेदार रहा है। भारत इस सफर में उनके साथ खड़ा रहेगा, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के बुनियाद पर अन्य क्षेत्रों में फिलिस्तीनी लोगों पर केंद्रित परियोजनाओं का अमल करना भी शामिल है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, "क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यूनाइटेड नेशन को हमारा निरंतर समर्थन फिलिस्तीनी लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने की हमारी इच्छा को प्रमाणित करता है। इलाके में चल रहे संघर्ष के परिणामस्वरूप जीवन की दुखद हानि हुई है और फिलिस्तीन और पश्चिम एशिया क्षेत्र के लोगों के लिए भारी पीड़ा हुई है। भारत मौजूदा सुरक्षा और मानवीय स्थिति को लेकर बहुत चिंतित है। भारत फौरन सीजफायर, आतंकवाद के सभी कारकों को खत्म करने, बंधकों की रिहाई और फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता की निरंतर आपूर्ति की अपील करता है।