बंगलादेश में जारी आरजकता के बाद इस्कॉन ने चिन्मय कृष्ण दास से किनारा कर लिया है। इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारू चंद्र दास ने कहा है कि चिन्मय के किसी भी बयान या गतिविधियों के लिए संस्थान जिम्मेदार नहीं है। ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दास ने बताया कि चिन्मय को हाल ही में इस्कॉन से निकाल दिया गया था।
बता दें कि ग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय दास पर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई एक रैली के दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे का अपमान करने का आरोप है।
चिन्मय दास की गिरफ्तारी और जमानत न मिलने पर उनके समर्थकों में मंगलवार को कोर्ट के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शन करते हुए एक सरकारी वकील की पीट पीट कर हत्या कर दी थी।