अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन के मोर्चे पर बिगड़ते रिश्तों के बीच पुतिन ने अपने ख़ास सहयोगी को मिशन तालिबान पर अफ़ग़ानिस्तान रवाना किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चुन-चुन कर अमेरिका के दुश्मनों से नज़दीकी बढ़ा रहे हैं। चीन, ईरान और नॉर्थ कोरिया के बाद अब रूस अफगानिस्तान में खासी दिलचस्पी दिखा रहा है। पुतिन के खास अधिकारी के काबुल दौरे से साफ हो गया है कि रूस, अमेरिका विरोधी गुट को और मजबूत करने में लगा है।
रूस की सुरक्षा परिषद् के सचिव और पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु अफगानिस्तान के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। काबुल में सोइगु ने तालिबान की सीनियर लीडरशिप से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मॉस्को जल्द ही प्रतिबंधित संगठनों की सूची से तालिबान को बाहर करेगा।