26 नवंबर 2024 - 16:15
इस्राईल को ऐसी सज़ा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी

लेबनान में युद्ध का उनका सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य मक़बूज़ा फिलिस्तीन के उत्तर की सुरक्षा को स्थिर करना और इन क्षेत्रों के निवासियों को वापस लौटाने का सपना था, जो न केवल साकार नहीं हुआ है, बल्कि तल अवीव और हैफ़ा जैसे बड़े शहरों में व्यापक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

ईरान पर हमले करे की क़ीमत इस्राईल को चुकाना होगी और उसे ऐसा दंड दिया जाएगा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। ईरान की इस्लामी के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई ने कहा था कि अवैध राष्ट्र को इसका जवाब जरूर दिया जाएगा अब ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बाकेरी के हालिया बयान ने इस्राईल पर संभावित जवाबी हमले को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 

जनरल बाकिरी ने कहा कि लेबनान में युद्ध का उनका सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य मक़बूज़ा फिलिस्तीन के उत्तर की सुरक्षा को स्थिर करना और इन क्षेत्रों के निवासियों को वापस लौटाने का सपना था, जो न केवल साकार नहीं हुआ है, बल्कि तल अवीव और हैफ़ा जैसे बड़े शहरों में व्यापक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान कभी भी अपने क्षेत्र पर हमले का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा और इस मामले में भी वह निश्चित रूप से उचित प्रतिक्रिया देगा। इस्राईल को उसकी मूर्खता का जवाब दिया जाएगा और हमारा जवाब ज़ायोनी इस शासन की कल्पना से परे होगा।