25 नवंबर 2024 - 13:41
खिलाड़ी से लगवाया जय श्री राम का नारा, कपड़े उतार कर पिटाई

एक मुस्लिम खिलाड़ी को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर पीटा गया। सोमवार को युवक के घर वालों ने आरोप लगाया है कि पहले उसे 'जय श्री राम का नारा लगाने को मजबूर किया गया,

धर्म के नाम पर नफरत का खेल अपना दायरा बढ़ाता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर एक मुस्लिम खिलाड़ी को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर पीटा गया। सोमवार को युवक के घर वालों ने आरोप लगाया है कि पहले उसे 'जय श्री राम का नारा लगाने को मजबूर किया गया, और तब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवा कर 'जय श्री राम' का नारा लगाने को मजबूर किया। पीड़ित युवक राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है। 

मेरठ के पल्लवपुरम के सोफीपुर गांव का निवासी गुलफाम मंगल पांडे नगर में एक निजी शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में गुलफाम को मोटरसाइकिल पर तीन नौजवानों ने पकड़ लिया और उसे जबरन विक्टोरिया पार्क ले गया, जहां उन्होंने उसकी पिटाई की। उसके कपड़े उतरवा दिए और उसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने को मजबूर किया गया अपराधियों ने गुलफाम का मोबाइल फोन भी छीन लिया।