25 नवंबर 2024 - 11:46
हिज़्बुल्लाह के अवैध राष्ट्र पर ताबड़तोड़ हमले, इस्राईल संघर्षविराम के लिए राज़ी

अब तक हर संघर्ष विराम की बातों को नकारने वाला ज़ायोनी शासन हिज़्बुल्लाह के साथ संघर्ष विराम के लिए राज़ी हो गया है।

हिज़्बुल्लाह ने अवैध राष्ट्र इस्राईल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले करते हुए तल अवीव समेत अल खलील में  ज़ायोनी शासन को घुटनो पर ला दिया।  अब तक हर संघर्ष विराम की बातों को नकारने वाला ज़ायोनी शासन हिज़्बुल्लाह के साथ संघर्ष विराम के लिए राज़ी हो गया है। 

रायुल यौम की रिपोर्ट के मुताबिक, कल रात अवैध राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर लेबनान समझौते को प्रारंभिक मंजूरी देने की घोषणा की और तल अवीव के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। 

हिब्रू अखबार हारेत्ज की रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में प्रगति हुई है, लेकिन यह समझौते पर ज़ायोनी शासन का अंतिम जवाब नहीं हो सकता क्योंकि लेबनान के साथ अभी भी कई विवादित मुद्दे हैं।

इन सूत्रों ने ज़ोर देते हुए कहा कि अमेरिकी दूत की यात्रा और समझौते के कुछ प्रावधानों पर तल अवीव की हालिया आपत्तियों पर विचार करने के बाद इस प्रारंभिक समझौते पर सहमति प्रकट की है।