25 नवंबर 2024 - 11:39
  वक़्फ़ को लेकर विपक्षी सांसदों की JPC का कार्यकाल बढ़ाने की मांग

समिति ने 22 अगस्त को अपनी पहली बैठक की थी और तब से 25 बैठकें हो चुकी हैं, जहां अप्रासंगिक संगठनों की ओर से प्रजेंटेशन दिए गए। बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली राज्य सरकारों को अभी भी समिति के सामने पेश होना है।

वक्फ बिल को लेकर जारी विवाद के बीच विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर जपक का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है । इस संबंध मे असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि हमने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है और अनुरोध किया है कि जेडब्ल्यूसी का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए. इस पर ओम बिरला ने कहा कि वह सांसदों के अनुरोध पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे। 

वक्फ बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2024 की संयुक्त संसदीय समिति को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा, ‘हम आपसे अनुरोध करने के लिए लिख रहे हैं कि वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल उचित समय के लिए बढ़ाया जाए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि समिति ने 22 अगस्त को अपनी पहली बैठक की थी और तब से 25 बैठकें हो चुकी हैं, जहां अप्रासंगिक संगठनों की ओर से प्रजेंटेशन दिए गए।  बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली राज्य सरकारों को अभी भी समिति के सामने पेश होना है। कुछ अन्य हितधारक अभी भी समिति के सामने अपने विचार रखने के समय मांग रहे हैं।