उत्तर प्रदेश के संभल मे 550 साल पुरानी मस्जिद को निशान बनाकर किए गए निंदनीय कार्यों के नतीजे मे इस शहर मे हिंसा भड़क उठी जिस पर अब मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता अखिलेश ने सरकार से जवाब मांगा है। शाही मस्जिद पर मंदिर के दावे ओर उसके बाद सर्वे को लेकर संभल में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में मुस्लिम पक्ष के ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इस घटना को लेकर संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि जिया उर रहमान का कहना है कि वह वहां मौजूद भी नहीं थे। इसी को लेकर सपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के सामने यह मुद्दा उठाया है। संभल सांसद बर्क पर हुई FIR को लेकर अखिलेश ने कहा कि सांसद जिया उर रहमान बर्क संभल में मौजूद नहीं थे। वह बैंगलोर में थे। इसके बावजूद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। सरकार ने यह दंगा कराया। कोर्ट ने दूसरे के सुने बगैर सर्वे का आदेश दे दिया।
25 नवंबर 2024 - 11:14
समाचार कोड: 1507866
अखिलेश ने कहा कि सांसद जिया उर रहमान बर्क संभल में मौजूद नहीं थे। वह बैंगलोर में थे। इसके बावजूद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। सरकार ने यह दंगा कराया। कोर्ट ने दूसरे के सुने बगैर सर्वे का आदेश दे दिया।