वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने पाकिस्तान में जारी शिया जनसंहार पर दुःख जताते हुए पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि वह देश भर में शिया समुदाय की सुरक्षा को यक़ीनी बनाए।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है पहले भी इस देश में इस तरह की घटनाएं होती रही हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार देश की सुरक्षा को निशाना बनाने वाले तत्वों से कड़ाई से निपटे और देश भर में मुसलमानो और शिया समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे।