उत्तर प्रदेश के संभल में 550 साल से पुरानी जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर दिए गए आदेश के बाद हंगामा मचा हुआ है इसी क्रम में मस्जिद के सर्वे के दौरान पुलिस और भीड़ से टकराव हो गया। आरोप है कि पुलिस पर भीड़ ने पत्थर फेंका। इसके बाद संभल में 3 कारों समेत कई बाईकों में आग लगा दी गई। हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया और शांति बनाए रखने की अपील की है।
संभल में हिंसा वाली जगह पर डीएम पहुंचे हैं। मस्जिद के आस पास 5 थानों की पुलिस लगा दी गई है।