अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने गज़्ज़ा मे पिछले एक साल से भी अधिक समय से जनसंहार कर रहे नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी किया है जिस से अवैध राष्ट्र भड़क गया है ।
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व युद्ध मंत्री योआव गैलेंट के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया जिसपर नेतन्याहू के दफ्तर ने एक बयान जारी कर इसे 'यहूदी विरोधी' बताया है। ज़ायोनी प्रधानमंत्री के दफ़्तर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय का यहूदी-विरोधी फैसला आधुनिक समय के ड्रेफस मामले की तरह है और यह उसी तरह खत्म भी होगा।