19 नवंबर 2024 - 12:06
आयतुल्लाह ख़ामेनेई का पैग़ाम, लेबनान की जनता के नाम

हम आपके दुःख, पीड़ा और दर्द में भागीदार हैं। आपका और हमारा दर्द एक है, आपका दुःख दर्द, हमारा दर्द है और हम आपसे अलग नहीं हैं।

इस्लामिक क्रांति के नेता हज़रत आयतुल्लाह अली हुसैनी ख़ामेनेई ने लेबनान के लोगों के लिए एक मौखिक संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि हम आपसे अलग नहीं हैं, हम आपके साथ हैं।  आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने मशहूर नौहाख्वां मीसम मुतीई और सामाजिक कार्यकर्ताओं के हाथों भेजे गए अपने सन्देश में लेबनान की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि  हम आपके दुःख, पीड़ा और दर्द में भागीदार हैं। आपका और हमारा दर्द एक है, आपका दुःख दर्द, हमारा दर्द है और हम आपसे अलग नहीं हैं।

बता दें कि विख्यात नौहाख्वां मीसम ईरान के अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ईरानी लोगों की ओर से जमा की गयी राहत सामग्री और आर्थिक सहायता लेकर लेबनान गए हैं।