लेबनान में अवैध राष्ट्र इस्राईल का आतंक चरम पर है। हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर और वॉर रूम को निशाना बनाने के नाम पर ज़ायोनी सेना ने स्कूलों, मस्जिदों, रिहायिशी इमारतों और अब तो चर्चों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताज़ा हमलों में इस्राईल ने 12 मंज़िला एक ईमारत को ज़मींदोज़ कर दिया जबकि एक चर्च को भी हमलों का निशाना बनाया। लेबनानी मीडिया ने इन हमलों के बाद, स्कूल, चर्च और आवासीय इमारतों के नुकसान की रिपोर्ट की है।
ये हमला हदस के सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास एक नागरिक इमारत पर किया गया, जिसने चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ द असम्पशन को भी नुकसान पहुंचाया।