फिलिस्तीन और लेबनान में क़त्ले आम कर रही ज़ायोनी सेना को अपने किसी भी उद्देश्य में सफलता नहीं मिली है।
अब ज़ायोनी सैन्य विश्लेषको ने भयानक क़त्ले आम के बाद भी इस्राईल की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सच्चाई यही है कि हम हिज़्बुल्लाह का मुकाबला नहीं कर सकते।
इस्राईल के वरिष्ठ सैन्य विश्लेषक यूसी यूशा ने कहा है कि पिछले एक साल से हमारी सेना इस युद्ध का नतीजा निकालने में विफल रही है। हमें माफ कीजिए, सच्चाई यह है कि हम हिज़्बुल्लाह को घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकते। हमें सच्चाई स्वीकार करना चाहिए। एक साल से हम हमास को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो सके। अब हिज़्बुल्लाह से हमारा सामना है जो हमास से कहीं अधिक शक्तिशाली है।