16 नवंबर 2024 - 09:58
लेबनान में सीज़फायर की अटकलों के बीच ज़ायोनी सेना की दरिंदगी चरम पर

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ज़ायोनी हमलों में लेबनान में 3,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। उनमें से 80 प्रतिशत पिछले महीने में मारे गए हैं।

मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जनसंहार में लिप्त इस्राएल की बर्बरता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा हमले में ज़ायोनी सेना ने 11 लोगों की हत्या कर दी जिसमे एक ही परिवार के 5 सदस्य भी शामिल हैं जहाँ ज़ायोनी सेना ने एक दंपति की हत्या करते हुए उनके 3 मासूम बच्चों को भी मार डाला। लेबनान मीडिया ने कहा कि एक हवाई हमले में दक्षिणी प्रांत नबातियेह के ऐन काना में एक घर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। 

सितंबर के अंत से, ज़ायोनी सेना ने लेबनान पर बमबारी बढ़ा दी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ज़ायोनी हमलों में लेबनान में 3,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। उनमें से 80 प्रतिशत पिछले महीने में मारे गए हैं।