पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने भारतीय टीम से अपील की है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान का साथ दे और इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम को भेजे।
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का जिम्मा इस बार पाकिस्तान के पास है। वहीं BCCI ने टीम को पाकिस्तान न भेजे जाने का फैसला लिया है। इस पर कयास ये लगाया जाने लगा कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान से बाहर दूसरे देश में होगी। इस पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी खेलेने के भारतीय टीम को पाकिस्तान आना चाहिए।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने कहा कि भारत को चैंपियंस ट्राफी में खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए। जिनेवा से लंदन लौटते समय नवाज शरीफ मीडिया से मुखातिब होकर ये बाते कहीं।