फिलिस्तीन में एक साल में ही 50000 लोगों की हत्या कर चूका अवैध राष्ट्र इस्राईल अब लेबनान में क़त्लेआम कर रहा है। लेबनान पर ज़ायोनी सेना के ताज़ा हमले में कम से कम 78 लोग मारे जा चुके हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस्राईल के हवाई हमले में 78 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार उज़ायोनी सेना ने 24 घंटे में लेबनान के कई इलाकों में हमला किया है। इस हमले में 122 लोग जख्मी भी हुए हैं। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया है कि लेबनान पर ज़ायोनी हमले में अब तक 3365 लोगों की मौत हो गई जबकि 14,344 लोग जख्मी हो गए।
14 नवंबर 2024 - 13:51
समाचार कोड: 1504481
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया है कि लेबनान पर ज़ायोनी हमले में अब तक 3365 लोगों की मौत हो गई जबकि 14,344 लोग जख्मी हो गए।