13 नवंबर 2024 - 09:38
  नेतन्याहू अपने ही जाल में फंसा, ट्रम्प के व्हाइट हाउस आने से पहले होगी छुट्टी

सरकारी वॉचडॉग ग्रुप नेतन्याहू को प्रधानमंत्री पद से खुद को अलग करने का दबाव डालने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सकता है।

  मिडिल ईस्ट के कसाई के नाम से कुख्यात अवैध राष्ट्र इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की छुट्टी तय मानी जा रही है। करीब 5 साल से उसके खिलाफ इस्राईल में ही भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और विश्वासघात का केस चल रहा है, जिस में उसकी गवाही दर्ज होनी है लेकिन वह इसे टालने में लगा हुआ है। लेकिन यह दांव अब उलटा पड़ता नजर आ रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी वॉचडॉग ग्रुप नेतन्याहू को प्रधानमंत्री पद से खुद को अलग करने का दबाव डालने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सकता है।