12 नवंबर 2024 - 12:57
अमित शाह ने फिर दोहराया, मुसलमानों को नहीं लेने देंगे आरक्षण

कांग्रेस की आड़ में मुसलमानों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक रहेगा, वह मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे।

झारखंड चुनाव में एक बार फिर मुसलमानों को निशाना पर लेते हुए केंद्र की सत्ता पर क़ाबिज़ भाजपा के नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हम मुसलमानों का आरक्षण नहीं होने देंगे। 

कांग्रेस की आड़ में मुसलमानों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक रहेगा, वह मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। झारखंड के धनबाद में एक पब्लिक रैली को खिताब करते हुए शाह ने कहा, "कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। वह पिछड़े वर्गों और दलितों के लिए आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को देना चाहते हैं। जब तक भाजपा का एक भी विधायक है, हम मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे।