10 नवंबर 2024 - 12:53
समुद्र के नीचे दुनिया की सबसे लंबी टनल बनाएगा ईरान

। ईरान प्रतिबंधों के बाद भी अपने नए ट्रेड पार्टनर बनाने में लगा हुआ है। अब अमेरिका के प्रभाव में रहने वाले उसके घटक कतर के साथ मिलकर ईरान दुनिया की सबसे लंबी समुद्री टनल बनाने जा रहा है।

अमेरिका के नित नए प्रतिबंधों और धमकियों के बाद भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार ईरान का दबदबा बढ़ रहा है। ईरान प्रतिबंधों के बाद भी अपने नए ट्रेड पार्टनर बनाने में लगा हुआ है। अब अमेरिका के प्रभाव में रहने वाले उसके घटक कतर के साथ मिलकर ईरान दुनिया की सबसे लंबी समुद्री टनल बनाने जा रहा है। ईरान में कतर के नवनियुक्त राजदूत सअद बिन अब्दुल्लाह और ईरान के उप राष्ट्रपति मोहम्मद रज़ा आरिफ ने बैठक की और दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया। अमेरिका की प्रतिबंधों की धमकी के बावजूद दोनों नेताओं ने ईरान और कतर के बीच बनने जा रही दुनिया की सबसे लंबी समुद्री टनल के प्लान पर चर्चा की। 

उपराष्ट्रपति आरिफ ने कहा कि समुद्री टनल का शुरुआती अध्ययन करने के लिए एक खास ईरानी टीम नियुक्त की गई है, जो चर्चा के लिए आने वाले हफ्तों में दोहा का दौरा करने की योजना बना रही है। क़तर के राजदूत सअद ने ऊर्जा, मानवीय सहायता और खास तौर से अंडरसी टनल प्रोजेक्ट के विकास में कतर के निवेश को साझेदारी के मुख्य क्षेत्रों के रूप में से एक बताया।