फिलिस्तीन के बाद अब लेबनान में जनसंहार कर रही ज़ायोनी सेना ने अब तक 3117 लेबनानी लोगों की हत्या कर दी है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने खबर देते हुए कहा कि कल रात इस देश पर ज़ायोनी शासन के हमलों में 15 लोग शहीद हो गये और 69 लोग घायल हो गये।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 8 अक्टूबर, 2023 से लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन के हमलों के नतीजे में अब तक 3,117 शहीदों में 2,242 पुरुष, 617 महिलाओं और 192 बच्चें हैं जब कि घायल होने वाले 13, 888 लोगों में 10 हजार 831 पुरुष, 2 हजार 527 महिलाएं और 1 हजार 260 बच्चे शामिल हैं।