"बीदर किला परिसर में 60 संपत्तियों में से वक्फ बोर्ड ने 17 संपत्तियां को अपना बताकर उस पर दावा किया है। इनमें प्रसिद्ध 16 खंबा मस्जिद, विभिन्न बहमनी शासकों और अहमद शाह-IV, अहमद शाह की पत्नी, अलाउद्दीन, हसन खान, मोहम्मद शाह-III, निजाम, सुल्तान अहमद शाह वली और सुल्तान महमूद शाह सहित उनके परिवार के सदस्यों की 14 कब्रें शामिल हैं।
वहीँ नाम न बताने की शर्त पर वक्फ बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि "एएसआई को नोटिस नहीं दिए गए हैं। बोर्ड एएसआई को नोटिस कैसे जारी कर सकता है, जो कई दशकों से ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षक और रक्षक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड के नाम पर बहुत सी शरारतें और गलत सूचनाएं को फैलाया जा रहा है, जिससे मुस्लिम समुदाय का नाम खराब हो रहा है।